मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है, साथ ही यह आपके लुक्स को भी खराब करता है। ऐसे में लोग पतला होने के लिए जिम, एक्सरसाइज और डाइट में बदलाव करते हैं। यह सभी विकल्प आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं, मगर बहुत जरूरी है कि आप सही एक्सरसाइज करें और आपकी डाइट में भी वह चीजें शामिल हों, जो आपके वजन को कंट्रोल कर सकें।
आज हम आपको ऐसे ही एक फूड आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो तेजी से वजन घटाने में आपकी मदद करेगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं क्विनोआ की। लोग इस फूड आइटम के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, मगर यह बाजार में आपको बेहद आसानी से मिल जाएगा। खाने के लिए आइवरी कलर का क्विनोआ बेस्ट होता है।
आप क्विनोआ से कई तरह की स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपीज बना सकती हैं। इसमें बीटाइन नाम का एक ऐसा तत्व मौजूद होता है, जो मोटापे को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह एक हाई फाइबर फूड होता है, जो हेल्दी वेट लॉस में बहुत ही फायदेमंद होता है।
तो चलिए हम आपको क्विनोआ से बनने वाली स्वादिष्ट और आसान रेसिपीज के बारे में बताते हैं-
क्विनोआ पोहा
सामग्री
- 1/2 कप क्विनोआ
- 1 मीडियम साइज का टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 मीडियम साइज का प्याज बारीक कटा हुआ
- 3-4 करी पत्ते
- 1 छोटा चम्मच राई दाना
- 1 बड़ा चम्मच कुटी हई मूंगफली
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
- नमक स्वादानुसार
विधि
- एक रात पहले क्विनोआ को 3 से 4 बार साफ पानी से वॉश करके भिगो दें।
- इसके बाद दूसरे दिन सुबह क्विनोआ को चावल की तरह उबाल लें।
- इसके बाद उसे थोड़ा ठंडा हो जाने दें।
- तब तक आप प्याज, टमाटर, धनिया और मिर्च काट लें।
- अब आप एक कढ़ाई गैस पर चढ़ाएं और उसमें 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
- अब इस तेल में मूंगफली को फ्राई करें और फिर क्रश कर लें।
- अब टमाटर और प्याज फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप इसमें हल्दी और नमक डालें।
- अब क्विनोआ डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद आप नींबू का रस और कटी हुई मिर्च डालें।
- इसके बाद आप धनिया पत्ती और क्रश्ड मूंगफली से क्विनोआ पोहा (हेल्दी और स्वादिष्ट सोया पोहा रेसिपी) को गार्निश करें और सर्व करें।